दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बुधवार रात मुंबई में Nykaa फेमिना ब्यूटी अवार्ड के रेड कार्पेट पर स्पॉटलाइट में बने रहे। एक दूसरे का हाथ पकड़े वेन्यू पर एक शानदार ऑउटफिट में जबरदस्त नजर आए। दीपिका एक प्लंगिंग नैकलाइन वाले ब्लैक ऑउटफिट में काफी आकर्षक नजर आ रही थी। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा और डायमंड ईयररिंग्स को चुना। रणवीर फ्लोरल डार्क पिंक प्रिंटेड फॉर्मल सूट में डैपर लग रहे थे। दीपिका और रणवीर ने कार्यक्रम स्थल पर इंतजार कर रहे पपराजी के लिए एक साथ पोज भी दिया। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने वुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। स्टेज पर अवार्ड प्राप्त करते समय, दीपिका ने रणवीर के रहस्य का भी खुलासा किया और कहा, "वह शॉवर में अधिक समय लेता है, तैयार होने में अधिक समय लेता है।

पिछली शाम, कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया।

इस दौरान दीपिका और रणवीर के अलावा सारा अली खान, ट्विंकल खन्ना, अंकिता लोखंडे, तापसे पन्नू, तब्बू, सुरवीन चावला, रवीना टंडन, डेज़ी शाह, कीर्ति कुल्हारी,विक्की कौशल, अभिमन्यु दासानी के साथ राधिका मदान भी इस समारोह में शामिल हुए।

सारा हॉट पिंक थाई-हाई स्लिट स्ट्रैपलेस गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

ट्विंकल खन्ना ने रॉबर्टो कैवल्ली के स्टूडियो से एक ऑउटफिट को चुना जिसमे वे बेहद आकर्षक नजर आ रही थी। वो भी किसी डिवा से कम नहीं लग रही थी।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक एम्बेलिश्ड ग्रे गाउन पहना था। जिसमे वे चार चाँद लग रही थी और कहर ढा रही थी।

तब्बू ने एक रेड कलर के ऑउटफिट को चुना वहीं तापसी पन्नू ने सिल्वर कलर के स्ट्रेप्लेस गाउन के साथ अपने लुक को पूरा किया।

अवार्ड फंक्शन में कई अन्य सितारे भी स्पॉट हुए और आप उनके लुक्स पर नजर डाल सकते हैं। सभी का लुक अपने आप में वाकई में बेस्ट है।

आपको सेलेब्स का यह लुक कैसा लगा? हमें अपनी राय कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

Related News