इंटरनेट डेस्क। जब खूबसूरत दिखने की बात होती है तो लड़कियां अपने चेहरे पर ढेर सारा मेकअप लगा लेती हैं। कुछ लड़कियां आंखों पर काजल, आईलाइनर, होंठों पर लिपकलर सिंपल लफ्जों में कहे तो बिना मेकअप के वह घर से बाहर जाने का सोच नहीं सकती है। एेसा सिर्फ आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड दीवाज भी घर से बाहर निकलते समय पूरा मेकअप के साथ ही निकलती हैं। मगर आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ नेचुरल ब्यूटिज के बारे में बताएंगे जिनकों मेकअप लगाने की जरूरत ही नहीं है।

कंगना राणावत: 'बॉलीवुड क्वीन' यानी कंगना राणावत भी नो मेकअप लुक में बेहतरीन लगती हैं। हिमाचली ब्यूटी की सुंदरता किसी मेकअप की मोहताज नहीं है। वह हर जगह अपनी नैचुरल खूबसूरती को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

अनुष्का शर्मा: बिना मेकअप के तो अनुष्का शर्मा का भी कोई जवाब नहीं है। अनुष्का भी बिना किसी डर के एयरपोर्ट पर कई बार नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट कर चुकी है। उनको कई बार मेकअप के बिना देखा गया है।

जाह्नवी कपूर: धड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी जितनी ही खूबसूरत लगती हैं। सुंदर दिखने के लिए उनको किसी मेकअप की जरूरत नहीं है। उनकी बिना मेकअप वाली इस तस्वीर को देखकर आप भी कहेंगे कि इस नेचुरल ब्यूटी को मेकअप करवाने की आवश्यकता नहीं है।

करीना कपूर: करीना कपूर जैसी स्किन पाने की चाहत हर लड़की की होती है। वह नैचुरल ब्यूटी हैं। उनको खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप की जरूरत नहीं होती। करीना नॉ मेकअप लुक में भी अच्छी दिखती हैं।

Related News