इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना हिन्दू धर्म के सर्वोच्च भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ख़ास होता है। इस महीने में वे अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए हर प्रयास करते है।

सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि एक ख़ास महत्व रखती है। इस दिन पूजा कर के भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। उपवास करने के अलावा भोलेनाथ को उनकी पसंदीदा चीज़ें चढ़ाकर भी उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। आप शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर उनको प्रिय ये चीज़ें चढ़ा सकते है।

शिवपुराण के अनुसार भोलेनाथ के बेलपत्र बहुत पसंद है और जो व्यक्ति सावन के महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाता है, भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते है यही कारण है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र चढ़ाये जाते है।

बेलपत्र के अलावा भोलेनाथ का धतूरा भी बहुत पसंद है। आप जलाभिषेक के साथ शिवलिंग पर धतूरे का फूल भी चढ़ा सकते है।

भांग भोलेनाथ की प्रिय वस्तुओं में से है। शिवपुराण के अनुसार अगर सावन के महीने में शिवलिंग पर भांग चढ़ाई जाती है तो भोलेनाथ प्रसन्न होते है।

शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में हिन्दू धर्म के त्रिदेवों का वास होता है जिसमें से पीपल के पत्तों में भोलेनाथ का वास होता है। आप शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सावन में शिवरात्रि की पूजा में उन्हें पीपल के पत्ते चढ़ा सकते है।

Related News