सोशल मीडिया पर अपने कद के लिए छा जाने वाले दुल्हन के लिए परेशान 2 फीट और 3 इंच के अजीम मंसूरी को अपनी दुल्हनियां मिल गई। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने 3 फीट की दुल्हन से शादी तय करा दी है। दोनों की इंगेजमेंट भी बीते दिनों करा दी गई है। जिसकी पहली तस्वीर भी अब वायरल हो रही है। बता दें कि कम हाइट की वजह से कैराना निवासी अजीम मंसूरी की शादी नहीं हो पा रही थी। घोड़ी चढ़ने का सपना देख रहे अजीम ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव तक से लेकर जिले के अफसरों से भी गुहार लगाई थी।

आपको बता दे हापुड़ की रहने वाली बुशरा की कद काठी भी अजीम जैसी ही है। लिहाजा दोनों परिवारों ने रिश्ते को मंजूर कर लिया। बुशरा इस समय बीकॉम फर्स्ट इयर की छात्रा है और उनकी उम्र 20 साल है। बुशरा की हाइट 3 फीट है। पढ़ाई पूरी होते ही बुशरा और अजीम का निकाह हो जाएगा।

अजीम मंसूरी की उम्र 28 है और उनकी लंबाई मात्र दो फुट तीन इंच है। पांचवीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले जनरल स्‍टोर की दुकान चलाते हैं। उनके पिता नसीम मंसूरी अपने बच्‍चे की शादी करवाने में असहाय नजर आते हैं।


Related News