लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तो वर्तमान में अधिकतर युवा पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का उपयोग करते हैं लेकिन इन से भी पिंपल्स की समस्या दूर नहीं हो पाती है। आयुर्वेद में पिंपल्स की समस्या को दूर करने के कई देसी तरीके बताए गए हैं। आज हम आपको होममेड देसी फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग करके आप पिंपल की समस्या को दूर कर सकते हैं। पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगा ले और करीब 15 मिनट बाद चेहरे की साफ पानी से धो ले। बता दे कि वीक में दो से तीन बार इस देसी फेस पैक का उपयोग करने से पिंपल्स की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

Related News