हमारे समाज में किन्नरों को अभी भी बहुत अलग नज़र से देखा जाता है, क्योकि उनका रहन सहन और जीवन हमसे अलग होता है लेकिन क्या आपको पता है किन्नर कई मामलों में बेहद शुभ होते हैं और उनकी दुआ से भी बेहद तरक्की होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन्नर किस तरह से आपके लिए शुभ होते हैं।

1. किन्नर का सुबह सुबह दिखना शुभ होता है। अगर सुबह के समय किन्नर दिखाई दे तो कई बिगड़ते काम बन जाते हैं। सुबह किन्नर दिखे तो उनसे मुंह फेरने के बजाए उनसे हाथ जोड़कर नमस्कार कर लेना चाहिए।

2. यदि कुंडली में बुध गृह कमजोर हो तो किसी किन्नर को हरे रंग की चूड़ियां व साड़ी दान करने से लाभ होता है।

3. अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो आपको किन्नर के हाथ से 1 रूपए का सिक्का ले कर उसे हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इस से आपको कभी कोई आर्थिक तंगी नहीं होगी।

4. किसी के घर मे शादी हो या फिर किसी के लड़का हुआ हो तो भी किन्नर का वह आकर आशीर्वाद देना भी शुभ माना जाता है।

5. बुरे समय में किन्नर की दुआएं काफी काम आती है। अगर आपको कोई किन्नर दुआ दे तो उसका मतलब है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Related News