हम सभी हेल्दी रहने के लिए बादाम खाते हैं। बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। लेकिन कहा जाता है कि बादाम को रात को भिगो कर सुबह खाने से ये और भी फायदा करते हैं। लेकिन लोगों को बादाम खाने का सही तरीका मालुम नहीं होता और इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।


किस तरह खाने चाहिए बादाम
अगर बादाम को भिगोकर खाते हैं तो इसमें पोषक तत्व की मात्रा और विटामिन काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा बादाम खाते वक्त इसके छिलके भी हटा देने चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।

बादाम भिगोकर खाने के फायदे?
भीगे हुए बादाम नरम और पचाने में आसान होते हैं। इसके अलावा ये पोषण को अच्छे से अवशोषण भी कर लेता है। बादाम को पांच से छह घंटे के लिए भिगोना काफी है।

भीगे हुए बादाम लाइपेस नाम के एंजाइम को रिलीज करने में मदद करते हैं, जिससे फैट कम होता है। बादाम में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आहार फाइबर, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।

Related News