गणतंत्र दिवस के खास मौके पर पूरे देश में खुशियां मनाई जाती हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खास तिरंगा बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं।

आवश्यक सामग्री

नारियल - 2 कप (कद्दूकस किया)
दूध - 1 कप
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
चीनी - 3/4 कप या स्वादानुसार
हरा और नारंगी रंग - 1-1 चुटकी



बनाने की विधि

- पैन में 1/2 चम्मच घी गर्म करके उसमें नारियल 2 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें दूध डालकर मिक्सचर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- फिर आपको इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाना है और इसे 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
- इसे आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब मिश्रण को तीन भागों में बांटें।
- इसके एक भाग में हरा, दूसरे में नारंगी और ‌तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
- अब प्लेट को घी से ग्रीस करके हरे भाग का लेअर बनाए।
- उसके बाद सफेद और फिर नारंगी भाग की लेअर डालकर इसे हल्का सा दबाएं।
- इसे फ्रीज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें।
- फिर इसे अपनी मनपसंद शेप में काट लें।
- लीजिए तिरंगा कोकोनट बर्फी बनकर तैयार हैं।

Related News