लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों के मौसम में लगभग सभी लोग हाफ बाजू के कपड़े पहने लगते हैं। हम आपको बता दें कि कई बार हाफ बाजू के कपड़ों में अंडरआर्म्स का कालापन दिखाई देने लगता है, जिस कारण लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। दोस्तों अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए अधिकतर लोग महंगे महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं, लेकिन फिर भी अंडर आर्म्स का कालापन दूर नहीं हो पाता है। दोस्तों आज हम आपको अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के कुछ नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

1.आयुर्वेद के अनुसार अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप अंडरआर्म्स पर लगाकर करीब 15 मिनट बाद बगल को साफ पानी से धो लें। इस नुस्खे का उपयोग सप्ताह में तीन से चार बार करने पर अंडर आर्म का कालापन धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।

2.दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार एक नींबू को काटकर रोजाना अंडरआर्म्स पर रगड़ने पर धीरे-धीरे अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने लगता है।

Related News