पानी में तैरती मछलियों को आपने देखा ही होगा। तब आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर मछलियां सोती कब है और क्या ये थकती नहीं हैं? लेकिन आपको बता दें कि मछलियां थकती भी है और सोती भी है। तो पानी में मछलियां कैसे सोती है इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

कब सोती हैं मछलियां?-

मछलियां पूरे दिन में कभी भी सोकर अपनी थकान को मिटा सकती है। ये दिन और रात दोनों समय सो सकती है। मछलियां पूरे दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए सोती हैं, लेकिन सोते समय भी उनका माइंड एक्टिव ही रहता है।



कहां सोती हैं मछलियां?- मछलियां पानी के अंदर ही सोती है।एक्वेरियम में रखी मछली भी कई बार कुछ देर के लिए तैरना बंद कर देती है। उस समय वे सो रही होती है। इसके अलावा तालाब नदी में रहने वाली मछलियां किनारों के पास भी रेस्ट करती है।



क्या आंखें भी बंद करती है?
अधिकतर मछलियों के पलके नहीं होती हैं तो उनकी आंखे हमेशा खुली ही दिखाई देती हैं। कई मछलियां गहराई में जाकर या किसी पत्थर की आड़ में सोती हैं।

Related News