जीवन में सुख शांति के लिए सभी कई तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन कई बार बहुत से प्रयास करने के बावजूद भी जिंदगी में कई तरह की अड़चने आती है। ऐसे में हम आपके लिए ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं जो आपके सारे संकट दूर कर सकते है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

जीवन से जुड़े किसी भी कष्ट को दूर करने और मनोकामना को पूरा करने के लिए रोजाना भगवान विष्णु की विधि–विधान से पूजन और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

इसके बाद एक लाल सूती कपड़े में जटा वाला नारियल बांधकर अपनी मनोकामना को कहें और इसे किसी पवित्र नदी के बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय को करते ही जीवन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होती हैं।

अगर जीवन में कोई बड़ी समस्या है तो मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें। इस उपाय से हनुमान जी आपके कार्य का स्वयं बीड़ा उठाएंगे और वह जल्द ही उससे जुड़ी बाधा दूरी होगी।

नवग्रहों से जुड़े सरल उपाय

​सूर्य की शुभता और उसके कष्टों को दूर करने के लिए आपको रोजाना उगते हुए सूरज को जल अर्पित करना चाहिए।
चंद्रमा की शुभता और उसके कष्टों को दूर करने के लिए चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए।
मंगल की शुभता और उनके सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए लाल मसूर का दान करें। आपको सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए।
बुध ग्रह की शुभता और कष्टों को दूर करने के लिए लड़कों को दाएं हाथ में और लड़कियों को अपने बाएं हाथ में तांबे का कड़ा पहनना चाहिए।
बृहस्पति से जुड़े कष्टों को दूर करने के लिए गाय को आलू में हल्दी लगा कर खिलाएं.
शुक्र के कष्टों को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन चावल का दान करना चाहिए।
शनि की शुभता और उसके कष्टों को दूर करने के लिए शनि संबंधी चीजों का दान करें।
राहु–केतु के कष्टों को दूर करने के लिए किसी गरीब को चितकबरा कंबल दान करें।

Related News