हमें रोजाना त्वचा से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमे से एक पिंपल्स की समस्या है। पिंपल्स की समस्या से कई उपाय कर के भी छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। लेकिन आप लाल चंदन से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस से आप दाग धब्बे भी दूर कर सकते हैं। नियमित रूप से लाल चंदन का इस्तेमाल आपकी त्वचा को फ्रेश रखता है और टैन को दूर करता है।

नारियल का तेल – लाल चंदन के पाउडर में नारियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाए। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। फिर इसे 10-15 मिनट के बाद धो लें।

नींबू का रस – ऑयली त्वचा के लिए मास्क तैयार करने के लिए लाल चंदन में कुछ बूँदें नींबू के रस की मिलाएं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें ये स्किन को टाइट करता है।

गुलाब जल – मुंहासे और पिंपल्स को दूर करने के लिए गुलाब जल और लाल चंदन का फेस पैक बनाएं। ये मुहांसो को दूर करेगा। मुंहासों से होने वाली जलन को भी कम करता है।

पपीता और लाल चंदन – एक चम्मच लाल चंदन और 2 चम्मच मैश किए हुए पके पपीते से बना पैक का इस्तेमाल करें। ये फेस पैक मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है।

Related News