इंटरनेट डेस्क। हर व्यक्ति को बिस्किट या कुकीज पसंद होती है। आज हम आपको बिना अंडे की चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने में भी समय भी अधिक नहीं लगता है। ये आसानी से बन जाती है।

जरूरी सामग्री:
मक्खन- एक कप
शक्कर- आधा कप
बेकिंग पाउडर- एक छोटा चम्मच
वेनिला एसेन्स- एक छोटा चम्मच
मैदा- दो कप
चॉकलेट चिप्स- आधा कप

बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पार्चमेंट पेपर को कुकीज ट्रे पर लगा लें।
-एक बाउल में शक्कर और मक्खन को फेट लें।
- अब इसमें वेनिला एसेन्स डालकर इसे कुछ और देर के लिए फेटें।

- अब एक अन्य बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर को मिला कर इसमें मक्खन की क्रीम में डाल लें।
- अब इसे मुलायम गुथा आटे की तरह बना लें।
- अब इसमें आटे में चॉकॅलेट चिप्स डाल दें।
- अब इसके लोई बनाकर चिकना कर ट्रे में रखें।
-बेकिंग ट्रे को पहले से गरम कर ओवेन में बीस मिनट रख दें।
- इस प्रकार से आपके चॉकलेट चिप कुकीज बनकर तैयार हो जाते हैं।

Related News