इंटरनेट डेस्क। बहुत लोग सुबह-सुबह नाश्ते में दूध-जबेली का सेवन करना पसंद करते हैं। आज हम आपको केसर जलेबी बनाने की विधि बनाने जा रहे हैं। जिसका आप दूध के साथ स्वाद ले सकते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

जरूरी सामग्री:
मैदा - एक किलो
बेसन - दो सौ ग्राम
दही - तीन ग्राम
चीनी - एक किलो
केसर धागे - आधा टी स्पून
पिस्ता कतरन - चार टेबलस्पून
घी

बनाने का तरीका:
-सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेसन का मिश्रण तैयार कर लें।
-अब इसमें दही मिला लें।
- अब इस पेस्ट को 8-10 घंटे के लिए अलग से ढककर कर रख दें।
-अब केसर की चाशनी बना लें।
- अब चौड़ी कड़ाही में घी गर्म कर लें।
-अब जलेबी बनाने वाले कपड़े में घोल को भरकर जलेबी तल लें।
-अब इस जलेबी को चाशनी में थोड़ी देर भिगो दें।
-अब इसे एक प्लेट में निकाल लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट जलेबी बनकर तैयार हो जाती है। इस पर ऊपर से पिस्ता कतरन डाल दें।

Related News