इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग वीकेंड पर स्पेशल डिश का स्वाद लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड पर स्पेशल डिश बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुजराती थेपला बेहतर विकल्प साबित होगा। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है।

जरूरी सामग्री:
- तीन बाउल गेहूं का आटा
- छह चम्मच बेसन
- तीन चम्मच हरा धनिया
- एक चम्मच जीरा पाउडर
- एक चम्मच हींग
- डेढ़ चम्मच अदरक
- छह चम्मच रोस्टेड तिल
- छह चम्मच दरदरा पिसा धनिया
- डेढ़ बाउल मेथी
- तीन चम्मच हरी मिर्च
- एक चम्मच चीनी
- छह चम्मच ऑइल
- नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा डालकर इसमें बाकी बची सभी चीजें डाल लें।
- अब इसे पानी की सहायता से गूंथ लें।
- आधे घंटे के बाद इस आटे से पराठे बना लें।
- अब आप इन्हें तवा गर्म कर अच्छे से सेंक लें।
-इस प्रकार गुजरात थेपला बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News