इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही चॉकलेटी डोनट्स बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपने शायद ही चखा होगा। इसका स्वाद सभी को बहुत ही पंसद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
मैदा - 4 कप
खाने वाला यीस्ट - 1 चम्मच
पीसी चीनी - 1 कप
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
मक्खन - 4 चम्मच
रिफाइंड ऑयल - 8 बड़े चम्मच
नमक - आवश्यकतानुसार

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम एक बड़े बर्तन में यीस्ट को हल्के गुनगुने पानी में भिगों दें।
- अब एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें मक्खन, चीनी, नमक और बेकिंग पाउडर मिला लें।
- इसके बाद इसमें यीस्ट को मिलाकर आटे को गूथ लें।
- अब इसकी मोटी रोटी बेल कर इसे डोनट कटर से गोल काट लें। इसे बीच से भी काट के डोनट का शेप बनाए।
- अब इन्हें 6 घंटों के लिए फूलने तक रख दें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म कर इन्हें दोनों ओर से सुनहरा होने तक तल लें।
- अब आप इसके चारों तरफ से चीनी लगाकर स्वाद लें।

PC:lifeberrys

Related News