इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही वेज सोया कीमा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसका स्वाद लेने के बाद आप नोन वेज कीमा का स्वाद भूल जाएंगे। ये सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसे कई मसालों से आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
सोया चंक्स - दो कप
लाल मिर्च पाउडर - दो चम्मच
दही - एक कप
नमक - स्वादानुसार
टमाटर - दो कप (पल्प)
अदरक पेस्ट - दो चम्मच
हरी मिर्च - दो (कटी हुई)
हरा धनिया कटा - चार चम्मच
जीरा पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - दो चम्मच
गरम मसाला - एक चम्मच

लहसुन बारीक कटे - आठ कलियां
दालचीनी - दो टुकड़ा
लौंग - छह
इलायची - दो
प्याज बारीक कटा - दो
घी - दो चम्मच

इस विधि से बना लें आप वेज सोया कीमा:
- सबसे पहले सोया चंक्स को एक बर्तन में उबालकर इसमें नमक मिला दें।
- अब आप सोया चंक्स को मिक्सी में पीस लें।
- अब एक पैन तेल गर्म कर इसमें जीरा आर दालचीनी चटका लें। सभी मसाले पका लें।
- अब इसमें लहसुन, मिर्च, प्याज को पका लें।
- इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट मिला लें।
- जब पैन में मसाला अच्छी तरह से पकने के बाद टमाटर डाल दें।
- पैन में मसाले से तेल निकलने पर सोया चंक्स मिला दें और इसमें ऊपर से दही भी डालकर पका लें।
- इसके बाद आप इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिला लें.
- इसे कम से कम 10-12 मिनट तक पकने दें।
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट वेज सोया कीमा बन जाता है।

PC: .lifeberrys

Related News