इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में लोग शरबत का स्वाद लेना पंसद करते हैं। शरबत कई प्रकार से बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको एक बहुत ही स्वादिष्ट शरबत बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसकी खूशबू ही आपका दिल जीत लेगी। आज हम आपको इलायची की घर पर ही स्वादिष्ट शरबत बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसकी खूशबू और जायका दोनों ही कमाल होते हैं। इस शरबत का स्वाद आपने शायद ही पहले कभी लिया होगा। इसे बनाना भी आसान है। आप इसे इस वीकेंड पर अपने घर जरूर ही बना लें।

जरूरी सामग्री:
इलायची पाउडर - दो टी स्पून
नींबू रस - चार टी स्पून
काला नमक - एक टी स्पून
नींबू स्लाइस - चार
चीनी - स्वादानुसार
आइस क्यूब्स - बीस
ठंडा पानी - आठ कप

इस विधि से बना लें आप इलायची की शरबत:
- सर्वप्रथम इलायची छीलकर इनका पाउडर तैयार कर लें।
- अब आप एक बर्तन आठ कप ठंडा पानी डाल लें।
- अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें नींबू रस, काला नमक और इलायची पाउडर मिला लें।
- अब आप कुछ आइस क्यूब्स के टुकड़े डालकर इसे दस मिनट के लिए अलग रख दें।
- आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
- अब आप शरबत में आइस क्यूब्स और डालें।
-इसके बाद नींबू की स्लाइस लगाकर शरबत का स्वाद लें।
-ये शरबत पीने से आपका दिल खुश हो जाएगा। आपका बार-बार इसे बनाने का मन करेगा। परिवार के सभी लोगों को इसका स्वाद बहुत ही पंसद आएगा।

PC: greendna

Related News