इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से असंगठित मजदूरों के हित में एक योजना चलाई जा रही है। अगर आप भी इस श्रेणी में आते हैं तो सरकार की योजना का लाभ ई-श्रम कार्ड के माध्यम से उठा सकता हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से असंगठित मजदूरों के हित में श्रम पोर्टल शुरू किया गया है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किन दस्तावेजों के माध्यम से से ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपके पास वैध आधार नंबर, आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नम्बर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। ई-श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक खाते की डिटेल्स देनी भी जरूरी होती है। वहीं इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की 16 से 59 साल के बीच ही होनी चाहिए।

इस दस्तावेजों के माध्यम से आप केन्द्र सरकार के इस ई-श्रम पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री में करवाया जा सकता है।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News