इंटरनेट डेस्क। जूस हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसे कई फलों से बनाया जा सकता है। क्या आपने कभी सेब के जूस का स्वाद लिया है? ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए लाभकारी होता है। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री:
हरे सेब - 4
पुदीने के पत्ते - 20
नींबू का रस - 2 चम्मच
ग्रीन ऐपल सिरप - 1 कटोरी
बर्फ के टुकड़े - जरूरत के हिसाब से

ये है बनाने क विधि:
- आप सेब के बीज निकालकर मिक्सी में डाल लें।
-अब मिक्सी में पुदीना के पत्ते और बर्फ डालकर पीसकर दरदरा पीस लें।
- अब आप इसे गिलास में डाल लें। ऊपर से नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप इसमें डाल लें।
-अब आप नींबू के स्लाइस और पुदीना की पत्तियों से इसे सजा लें।
-अब आप इसका स्वाद लें।

PC: zeenews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News