इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी सोहन हलवे का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस हलवे को मैदा से बनाया जा सकता है। इसमें बादाम का भी उपयोग किया जाता है।

जरूरी सामग्री:
मैदा - डेढ़ किलो
चीनी - डेढ़ किलो
पिस्ता - तीन ग्राम
किशमिश - 15
काजू - 15
बादाम - तीन पाव किलो
घी - डेढ़ किलो
दूध - तीन कप
हरी इलायची - 150 ग्राम

इस विधि से बना लें:
- सबसे पहले चीनी और दूध से चाशनी तैयार कर लें।
- अब इसमें मैदा को घोलकर पका लें।
- मैदा गाढ़ी होने पर इसमें घी डाल दें।
-अब इसमें आप बादाम, पिस्ता और हरी इलायची मिला दें।
- इसके बाद इस मिश्रण को घी से चिकनी ट्रे में फैला दें।
- अब इसे ऊपर से फिर से बादाम, पिस्ता और किशमिश से सजा लें।
-मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे इच्छानुसार आकृति में काट लें।

PC: lifeberrys

Related News