इंटरनट डेस्क। अदरक हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जाता है। आज हम आपको इसका हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
अदरक - 1000 ग्राम
गुड़ - 2 कप
बादाम - 1 कप
घी - 4 चम्मच
अखरोट - 1/2 कप
काजू - 1 कप
किशमिश - 40

इस प्रकार से बना लें आप:
-सर्वप्रथम अदरक को छीलकर मोटा पेस्ट बना लें।
- अब काजू, अखरोट और बादाम को भी गाइडंर दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में घी गर्म कर इसमें अदरक का मिश्रण करीब 15 मिनट तक चलाते रहें और अच्छी तरह भूनें।
- अब इसमें गुड़ को मिलाकर पका लें।
- अब इसमें किशमिश और पिसे मेवे को इसमें मिलाकर करीब 5 मिनट तक पका लें।
-अब प्रकार से आपका अदरक का हलवा बन जाता है।
-आप ऊपर से नट्स से सजाकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News