इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पत्ता गोभी और मटर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इस सब्जी का स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
पत्ता गोभी - 1 किलो
हरे मटर - 2 कप
हरा धनिया - 5 टेबल स्पून
जीरा - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सरसों का तेल - 6 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 2 छोटी चम्मच

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें जीरा चटका लें।
- अब इसमें अदरक और हरी मिर्च को हल्का भून लें।
-इसके बाद इसमें मटर भूनें।
- मटर भुनने के बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, पत्ता गोभी, नमक व लाल मिर्च डालकर भून लें।
- अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पका लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट सब्जी बन जाती है।

PC:lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News