इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको स्वादिष्ट सूजी का चीला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। आप इस स्वादिष्ट डिश का वीकेंड पर स्वाद ले सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
सूजी - एक कप
दही - आधा कप
हरी मिर्च - दो
लहसुन-अदरक का पेस्ट - एक चम्मच
प्याज - एक
टमाटर - एक
धनिया पत्ती - बारीक
नमक - स्वादानुसार
गाजर - एक
शिमला मिर्च - एक
तेल - जरूरत के अनुसार
लाल मिर्च पाउडर - दो छोटा चम्मच
पानी - आवश्यकतानुसार

ये है बनाने की विधि:
- आप एक बर्तन में सूजी डालकर इसमें दही मिलाकर लें।
-अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर सभी कटी हुई सब्जियों को मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाना होगा।
- पैन गर्म कर इस पर तेल फैला लें।
- तेल गर्म होने पर सूजी का घोल इस पर फैलाकर दोनों ओर से सेंक लें।
-इस प्रकार से आपका सूजी का चीला बन जाता है।

PC: krishijagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News