PC: fittify

इंटरनेट डेस्क। स्ट्रॉबेरी और बटर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की इन दोनों ही चीजों से भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। आप इन दोनों ही चीजों का फेस मास्क के रूप में उपयोग कर अपने चहरे पर गजब का निखार ला सकते हैं। इसका उपयोग करने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

PC: jagran.

आप इनका फेस मास्क बनाने के लिए एक बर्तन में एक बड़े चम्मच बटर के साथ एक स्ट्रॉबेरी की स्मूदी, थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इससे आपका फेस मास्क बन जाता है। अब आप अपने चेहरे को किसी सॉफ्ट साबुन और पानी से धोकर इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।

PC: freepik

15- 20 मिनट के बाद आप पानी में डुबाए हुए किसी सॉफ्ट कॉटन कपड़े से इसे साफ कर लें। ये घरेलू उपाय करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

Related News