इंटरनेट डेस्क। आप बाजार की मिठाइयों का स्वाद लेकर बोर हो गए होंगे। अब आपका घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने का मन कर रहा होगा। आज हम आपको घर पर ही एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आज हम आपको घर पर ही स्वीट डिश मलाई पेड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस मिठाई को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं है। इन्हें खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। आप इस मिठाई को वीकेंड पर जरूर ही घर पर बना लें।

स्वीट डिश मलाई पेड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
चार लीटर दूध
चार ग्राम चीनी
इलायची पाउडर
बारीक कटे पिस्ता

इस विधि से बना लें आप घर पर मलाई पेड़ा
- सर्वप्रथम आप फुल क्रीम दूध को बड़ी कड़ाही में चलाते हुए गरम करें।
- दूध में मलाई को कड़ाही में साइड में निकालते रहें। इस प्रकार से आपको दूध से मावा बन जाता है।
- अब इसमें आपको चीनी मिलानी होगी।
- मावे को कड़ाही पर चारों तरफ फैलाना होगा।
- मावा को ठंडा कर इसमें इलायची पाउडर डाल दें।
- अब इससे पेड़े बना लें।
- पेड़ों के ऊपर बारीक कटा पिस्ता सजा लें।
- इस प्रकार से आपके स्वादिष्ठ मलाई पेड़े बनकर तैयार हो जाते हैं।
-आप इनको अब मनपसंद ड्राई फू्रट्स भी सजाकर स्वाद लें।
- आप मलाई पेड़े पर केसर भी लगा सकते हैं।
-मलाई पेड़े का स्वाद सभी का दिल जीत लेगा।

PC: lifeberrys

Related News