इंटरनेट डेस्क। बाटी कई प्रकार से बनाई जा सकती है। क्या आपने कभी बेसन की बाटी का स्वाद लिया है? नहीं तो हम आपको घर पर ही बेसन की स्वादिष्ट बाटी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
- तीन कप बेसन
- एक कप मक्के का आटा
- चार बड़े चम्मच घी
- एक कप पनीर
- दो हरी मिर्च कटी
- दो बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- एक बर्तन में मक्के का आटा, बेसन, घी और नमक मिलाकर पानी की सहायता से गूंथ लें। अब इसकी लोइयां बना लें।
- अब इन्हें उबलते पानी में दस मिनट पका लें।
- अब पानी से निकाल कर इन्हें मसल कर छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
- वहीं पनीर को मसलकर उसमें धनियापत्ती, हरीमिर्च और नमक मिलाना होगा।
- अब इस मिश्रण को आटे की छोटी-छोटी बॉल्स में भर दें।
- अब तेल गर्म कर इनको सुनहरा होने तक तलें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बाटी बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News