इंटरनेट डेस्क। आपने शायद ही फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद लिया होगा। आज हम आपको अनार, केला, सेब और अंगूर आदि फलों से इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने से सभी का दिल खुश हो जाएगा। आप इसे वीकेंड पर बना सकते हैं।

जरूरी सामगी:
चार कप- मिक्स फू्रट के टुकड़े (अनार, केला, अंगूर, सेब)
दो कप कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
आठ चम्मच- कस्टर्ड पाउडर
दो किलो- दूध
दस- केसर के लच्छे
दो चम्मच- इलायची पाउडर
400 ग्राम- चीनी

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम आपको एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबालना होगा।
- अब दूध को चीनी डालकर 15 मिनट तक गैस पर ही रहने दें।
- अब एक बर्तन में कस्टर्ड पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह फेंटना होगा।
- अब इसे गर्म दूध में डालकर इसमें इलायची पाउडर और केसर मिलाकर गैस बंद कर दें।
- हल्का ठंडा होने पर इसे सभी फल डालकर फ्रिज में रख दें।
- अब आप कटे हुए सूखे मेवे डालकर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News