इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही चॉकलेट बादाम पेड़ा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका आप किसी भी त्योहार पर स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने का आसान तारीका बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
भीगे हुए बादाम- आधा किलो
घी- चार बड़ा चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क- दो सौ ग्राम
बारीक कटे बादाम- चार बड़ा चम्मच
कोको पाउडर- चार बड़ा चम्मच

इस विधि से बना लें आप:
-सबसे पहले बादाम का छिलका उतारकर इसे बारीक पीस लें।
- अब कड़ाही में घी गर्म कर कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर इसमें मिला लें।
- अब इसमें बादाम पेस्ट को डालकर पका लें।
- मिश्रण के अच्छी तरह से पक जाने पर बंद कर दें।
- अब मिश्रण को ठंडा कर इसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
-अब इनके बीच में थोडे-थोड़े बादाम रखकर दबा दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट चॉकलेट बादाम पेड़ा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News