इंटरनेट डेस्क। हलवा कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको एक स्वादिष्ट हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। आज हम आपको ब्रेड हलवे की रैसिपी बताने जा रहे हैं। ये हैदराबादी डिश आप किसी भी समय बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
बे्रड स्लाइस - पांच
दूध- तीन सौ मिली
काजू - दस
बादाम - दस
इलायची- चार
चीनी- आधा कप
घी- तीन टेबल स्पून

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
-अब पैन में घी गर्म कर इसमें ब्रेड के टुकड़े भून लीजिए।
- अब आप इसमें दूध और चीनी मिला लें।
- ब्रेड के नर्म होने पर आप थोड़ा और घी डाल लें।
- अब थोड़े से बादाम और काजू बचाकर हलवे में सारे कतरे हुए ड्राई फू्रट्स डाल दें।
- अब इसमें थोड़ा घी और डाल दें।
- अब इसके ऊपर बचे हुए बादाम और काजू डालकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News