इंटरनेट डेस्क। आप बाजार की चॉकलेट बर्फी का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने इसे घर पर भी बनाया है? आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने का तरीका बताने जा रहे हैं। आप इस स्वादिष्ट बर्फी को घर पर क्रिसमस के त्योहार पर आसानी से बना सकते हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

आवश्यक सामग्री:
मावा - 2 कप
चीनी - 10 चम्मच
कोको पाउडर - 6 चम्मच
बादाम - 4 चम्मच
गुलाब जल - 2 चम्मच
इलायची पाउडर -2 टी स्पून

ये है बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले एक पैन में मावा भूनना होगा।
- अब मावे में चीनी, इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाकर भून लें।
- अब चिकनी ट्रे में आधा मावा फैला दें।
- बचे हुए आधे मावा में कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब कोको पाउडर वाले वाले मावे को सफेद मावे के ऊपर फैला दें।
- अब इसके ऊपर बादाम डाल इसे फ्रीज में ठंडा कर लें।
-अब इसे बर्फी के आकार में काटकर स्वाद लें।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News