इंटरनेट डेस्क। सूजी से बनी डिश हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होती हैं। इससे कई प्रकार की डिश आप घर पर ही बना सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही रवा टोस्ट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ हमारी भूख मिटाने का काम भी करता है। यह फटाफट बनने वाली ये डिश आपको बहुत ही पंसद आएगी। आप वीकेंड पर इस स्वादिष्ट डिश को बनाकर बच्चों का दिल जीत सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
दो कप - रवा (सूजी)
दो छोटा कप -दही
चार -छोटा बारीक कटा टमाटर
चार - छोटी बारीक कटा शिमला मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
आठ -बारीक कटी हरी मिर्च
चार -छोटा बारीक कटा प्याज
आधी छोटी- चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
दस ब्रेड स्लाइस
दो छोटा- कप हरी चटनी
आठ -चम्मच बटर या घी

इस विधि बना लें आप रवा टोस्ट
- सर्वप्रथम एक बर्तन में रवा (सूजी), दही और पानी मिला लें।
- अब इस बर्तन में आप प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया मिला लें।
- अब इस मिश्रण में चीनी, नमक पनीर और गाजर मिला लें।
- इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए अलग रखना होगा।
-अब ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी फैला दें।
- अब इस पर रवा का मिश्रण फैलाएं।
- अब एक तवा गरम कर इस पर बटर या घी लगा लगा दें।
-इस पर अब ब्रेड सेंक लें।
- इस प्रकार से सारी स्लाइस सेंक कर इन्हें दो टुकड़ों में बांट लें।
- अब आपका रवा टोस्ट बन जाता है, जिसका आप चटनी या सॉस के साथ स्वाद लें।

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Related News