इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको गाजर की खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। सर्दी के मौसम में इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। आप बसंत पंचमी के मौके पर इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसमें कई चीजें डाली जाती हैं।

जरूरी सामग्री:
गाजर - डेढ़ किलो
घी - तीन टेबलस्पून
चीनी - तीन टेबलस्पून
किशमिश - तीस ग्राम
काजू - एक कप
बादाम - एक कप
हरी इलायची - दस
बादाम, पिस्ता, काजू, गुलाब की पंखुडिय़ां- गर्निश के लिए

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले पैन में घी गर्म इसमें कद्दूकस गाजर को पका लें।
- अब इसमें चीनी डालकर पका लें।
- इसके बाद इसमें दूध मिलाकर करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
- इसमें अब पिसी हुई इलायची, किशमिश, काजू, बादाम पका लें।

- अन्त में खीर को एक बर्तन में डालकर इसे काजू, बादाम, पिस्ता व गुलाब की पंखुडिय़ों से सजा लें।
-अब आप इस खीर का स्वाद ले सकते हैं।

PC: amazon

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News