इंटरनेट डेस्क। एवोकाडो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस फल में कई पोषक तत्व मिलते हैं। आज हम आपको घर पर ही एवोकाडो टोस्ट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर बना सकते हैं। इसका स्वाद आप नाश्ते में ले सकते हैं। इसका स्वाद सभी का दिल जीत लेगा।

एवोकाडो मिश्रण के लिए जरूरी सामग्री:
एवोकाडो पका हुआ - चार
प्याज कटा - चार टेबल स्पून
नींबू रस - दो टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
लहसुन कटा - छह कलियां
काली मिर्च - एक टी स्पून
हरा धनिया कटा - चार टेबल स्पून

टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री:
ब्रेड स्लाइस - आठ
मक्खन - चार टी स्पून
मिक्स्ड हब्र्स - दो टी स्पून
चिली फ्लेक्स - दो टी स्पून

इस विधि से बना लें आप एवोकाडो टोस्ट
- सर्वप्रथम एक बड़े बर्तन में एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब आपको इसमें लहसुन, प्याज, काली मिर्च को अच्छे से मिलना होगा।
- अब इसमें नींबू का रस और धनिया मिला लें।
- इस प्रकार से आपका एवोकाडो मिश्रण बन जाता है।
- अब आपको ब्रेड स्लाइस के दोनों ओर मक्खन लगाना होगा।
- अब एक नॉनस्टिक पैन को गर्म कर लें।
- नॉनस्टिक पैन गर्म होने पर ब्रेड स्लाइस को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- अब ब्रेड स्लाइस को मनपसंद आकार में काट लें।
- अब इन पर एवोकाडो मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दें।
- इसके साथ ही ब्रेड स्लाइस पर मिक्स हब्र्स और चिली फ्लेक्स डाल दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट टोस्ट बन जाता है।

PC: lifeberrys

Related News