इंटरनेट डेस्क। मावा मालपुआ राजस्थान की एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। इन्हें किसी भी विशेष मौके पर बना लिया जाता है। इसका स्वाद सभी को पंसद आता है। आज हम आपको ये स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे मैदा, गुड़, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। आप इस वीकेंड पर ये स्वादिष्ट मिठाई बनाकर परिवार के लोगों का दिल खुश कर सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
मावा - चार सौ ग्राम
मैदा - छह सौ ग्राम
कच्चा दूध- चार सौ ग्राम
इलायची - आठ चम्मच
केवड़ा जल - चार चम्मच
चीनी या गुड़ - चार कटोरी

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम मैदा को छलनी से एक बर्तन में छान लें।
-अब आप मावा को कद्दूकस से अच्छे से कसना होगा।
- अब गैस पर पैन को गरम कर इसमें मावा को अच्छे से भूनें।
- अब मावा में दूध को मिलाकर अच्छे से पका लें। मावा और दूध में अच्छे से घुलने पर इसे ठंडा कर लें।
- अब एक अन्य बर्तन दूध में मैदा को मिक्स कर लें। इस घोल को आधे घंटे तक अलग छोड़ दें।
- अब एक बर्तन में चीनी की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी तैयार करते समय ध्यान देना होगा कि ये ज्यादा गाढ़ी न हो जाए।
- अब आप चाशनी में इलायची पाउडर और केवड़ा वाटर मिला लें।
-अब आप घोल से मालपुआ तैयार कर लें।
- अब आप इन्हें चाशनी में डुबा लें।
-अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC: lifeberrys

Related News