इंटरनेट डेस्क। आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका कई प्रकार से स्वाद लिया जा सकता है। आप इनका सलाद, सब्जी या चटनी के रूप में स्वाद ले चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने आंवले के मुरब्बे का स्वाद लिया है। आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

आंवले का मुरब्बा बनाने की सामग्री
आंवला - तीस
इलायची पाउडर - आधा टी स्पून
चीनी - स्वादानुसार
केसर धागे - दो चुटकी

इस विधि से बना लें आप आंवले का मुरब्बा
- सबसे पहले हरे आंवलों को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- सूती कपड़े से सारे आंवलों को पोंछ कर इनके चारों ओर छेद कर लें।
- अब एक कड़ाही में पानी गर्म कर इसमें आंवलों को दस मिनट तक उबालें।
- अब अन्य बर्तन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
- चाशनी में उबाल आने पर इसमें आंवला डाल दें।
- अब गैस की फ्लेम को धीमा कर इन्हें आधे घंटे तक पकाएं।
- आंवला को चाशनी में पूरी तरह से नरम होने तक पका लें।
- अब ठंडा कर इन्हें कांच के एक जार में चाशनी सहित भर दें।
- दो दिन बाद चाशनी से आंवला निकालकर चाशनी को इलायची पाउडर और केसर डालकर उबाल लें।
- 2-3 तार की चाशनी बनने पर आंवला फिर से डालकर पांच मिनट तक उबालें।
- अब आंवला मुरब्बा ठंडाकर इन्हें कांच के जार में स्टोर कर रख लें।
-इस प्रकार से आपका आंवला का मुरब्बा बन जाता है।
- ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।
-बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका स्वाद लिया जाता है।

PC: lifeberrys, freepik

Related News