इंटरनेट डेस्क। आलू से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको एक स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आज हम आपको आलू उत्तपम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका स्वाद सभी को पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
आलू उबले - दस
प्याज - दो
पनीर कद्दूकस - पांच टेबल स्पून
राई - एक टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - दो टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी - चार टेबल स्पून
कॉर्न फ्लोर - दो टेबल स्पून
पोहा - दो टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - दो टी स्पून
तेल - चार टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार


इस विधि से कर लें तैयार:
- सबसे पहले आलू उबालकर इसे बर्तन में कद्दूकस कर लें।
- अब इनमें भीगे हुए पोहा मिलाकर लें।
- अब प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, राई, कॉर्न फ्लोर सहित अन्य मसाले इसमें मिला लें।
- अब इसमें इतना पानी डाल लें कि ये मिश्रण तवे पर ठीक से फैल सके।
- अब एक नॉन स्टिक पैन को गर्म कर इसमें थोड़ा सा तेल चारों ओर फैला दें।
- अब मिश्रण को पैन में गोल करते हुए फैला दें।
- अब इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
-इस प्रकार से आपका आलू उत्तपम बन जाता है।
- अब आप कद्दूकस पनीर से गार्निश कर इसका स्वाद लें।

PC: news24online

Related News