इंटरनेट डेस्क। केसर जलेबी देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये बहुत ही स्वादिष्ष्ट होती है। आज हम आपको इसे आसानी से घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने से आपका दिल खुश हो जाएगा।

जरूरी सामग्री:
मैदा - एक किलो
बेसन - दो सौ ग्राम
दही - तीन सौ ग्राम
घी - जलेबी तलने के लिए
केसर धागे - आधा टी स्पून
पिस्ता कतरन - चार टेबल स्पून
चाशनी

इस विधि से बना लें आप:
-सर्वप्रथम एक बर्तन में दही डालकर इसमें मैदा और बेसन को अच्छे से मिला लें।
-इसमें पानी डालकर जलेबी का गाढ़ा बैटर बनाकर इसे दस घंटे के लिए गर्म स्थान पर रख दें।
- अब चाशनी में केसर मिला दें।
-कड़ाही में घी गर्म कर इसमेें बैटर से मेकर के माध्यम से जलेबी तल लें।
- अब जलेबी को चाशनी में थोड़ी दे डुबा दें।
-इस प्रकार से आपकी केसर की स्वादिष्ट जलेबी बन जाएगी।
-इन पर ऊपर से पिस्ता कतरन डाल दें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News