इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी इडली मंचूरिन का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे आसानी से घर पर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री
- 5 पीस इडली
- 1/2चम्मच सोया सॉस
- 1/4 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/4 कप कॉर्नफ्लोर
- 1/4 कप मैदा
- तेल तलने के लिए

ग्रेवी के लिए सामग्री
- सोया सॉस
- तेल
- कॉर्नफ्लोर
- 1/2 प्याज
- 1/2 हरी मिर्च
- अदरक
- 1/2 कप शिमला मिर्च
- 1/2 कप स्प्रिंग ऑनियन

ये है बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में इडली के पीस डुबोकर डीप फ्राई कर लें।
- अब पैन में तेल गर्म कर इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक भून लें।
-इसमें अब आपको सोया सॉस मिलाकर ऊपर से फ्राइड इडली डालनी होगी।
- आपको इसमें कार्नफ्लोर को पानी के साथ मिलाकर उबालना होगा।
-अब आप स्प्रिंग ऑनियन के साथ गार्निश कर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News