इंटरनेट डेस्क। आम गर्मी के मौसम में आने वाला ये एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। अभी लोगों द्वारा इस फल का खूब स्वाद लिया जा रहा है। इसका स्वाद कई प्रकार से लिया जा सकता है। बहुत से लोग तो इसका जूस के रूप में स्वाद लेते हैं। आज हम आपको घर पर ही मैंगो कस्टर्ड बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो भीषण गर्मी में आपका दिल जीत लेगा। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे कई चीजों से घर पर बनाया जा सकता है। आप वीकेंड पर ही इसे बना लें।

इन चीजों से बना लें मैंगो कस्टर्ड
तीन सौ ग्राम - चीनी
आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा - वनीला कस्टर्ड
दो लीटर - फुल क्रीम दूध
आठ सौ ग्राम- आम

इस विधि से बना लें आप मैंगो कस्टर्ड
- सर्वप्रथम गैस पर एक बर्तन में दूध को उबाल लें।
- इसमें डेढ़ कप ठंडा दूध अलग से रख लें।
- अब इस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर मिला लें।
- अब उबले दूध में कस्टर्ड घोल कर बड़े चम्मच से चलाते जाएं।
- इस प्रकार से पूरा कस्टर्ड घोल लें।
- अब आप इसमें चीनी मिला लें।
- कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुए 15 मिनट पका लें।
-गाढ़ा होने पर आंच बंद कर आम के टुकड़े डाल दें।
- इस प्रकार से आपका मैंगो कस्टर्ड तैयार हो जाता है।
- अब आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।
-अब आप इसका स्वाद ले लें।

PC: aartimadan

Related News