इंटरनेट डेस्क। लीची हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। लीची एंटी ऑक्सीटेंड्स से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार है। गर्मी के मौसम में आने वाले इस फल का कई प्रकार से स्वाद लिया जा सकता है। इसका शरबत के रूप में भी स्वाद लिया जा सकता है। आज आपको घर पर ही इसका स्वादिष्ट शरबत बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। वहीं सेहत से जुड़े कई प्रकार के लाभ व्यक्ति को मिलते हैं।

लीची बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
लीची - तीन कप
चीनी - स्वादानुसार
नींबू - तीन
पुदीना पत्ती - बीस
काला नमक - डेढ़ टी स्पून
आइस क्यूब्स - 15
पानी - छह ग्लास

इस विधि से आप घर पर ही बना लें लीची का स्वादिष्ट शरबत
- सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की लीची लीची को छीलकर इसके अंदर का पल्प एक बर्तन में निकाल लें।
- अब मिक्सर जार में पल्प के साथ ही पुदीना पत्ती, चीनी और काला नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ब्लैंड करें।
- इस मिश्रण को पतला और स्मूद होने तक ब्लैंड करें।
-अब आप एक बर्तन में छलनी से लीची के जूस को डालकर छान लें।
- अब आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।
- इसके बाद आप बर्फ डालकर स्वाद लें।
-इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

PC: freepik

Related News