इंटरनेट डेस्क। आपने शायद ही मेवे की खीर का स्वाद लिया होगा। आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी ये खीर आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
दूध - तीन लीटर
चीनी - तीन सौ ग्राम
पिस्ता - 15 पीस
किशमिश - 90 ग्राम
मखाना - 300 ग्राम
काजू - डेढ़ कटोरी
बादाम - डेढ़ कटोरी
इलायची पाउडर - 6 चम्मच
केसर
चिरौंजी - 6 चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक पकाकर इसमें काजू, बादाम, किशमिश, मखाना, चिरौंजी सहित सभी चीजों को डाल दें।
- दूध का बर्तन आधा या तीन चौथाई होने पर इसे चीनी मिलाकर पका लें।
- अब इसमें इलायची पाउडर और केसर मिला दें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट खीर बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News