इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली आने वाला है। इस त्योहार पर लोग आपस में गले मिलकर, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। रंग-गुलाल के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। बाजार में मिलने वाले रंग केमिकल से भरे होते हैं, जो आपके स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसके कारण लोगों को रैशेज, खुजली की समस्या का भी सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण आपको त्वचा से जुड़ी इन परेशानियां से बचने के लिए होली फेस्टिवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना चाहिए। ये त्वचा के लिए नुकसानदेह नहीं होते हैं।

प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने से आंख, नाक, कान व गले को कोई नुकसान नहीं होगा। विशेष बात ये है कि इन रंगों का उपयोग करने से पानी की भी बचत होती है। इस बार होली के त्योहार पर आपको प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करना चाहिए। ये बालों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

PC: newstrack, acharyainduprakash, siwanonline

Related News