अगर आप रोज रोज का बोरिंग खाना खा के बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में जो आप भी ट्राई कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

उबला पास्ता - 250 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
गाजर - 1 (कटी हुई)
शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई)
प्याज - 1 (कटा हुआ)
दूध - 1 कप
ऑरेगेनो - 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
मैदा -2 चम्मच
क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
बटर - 2 चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार

व्हाइट सॉस बनाने की विधि

- सबसे पहले एक पैन में बटर गर्म करें। उसमे मैदा डाल कर इसे भूरा होने तक भूनें।
- इसके बाद आपको इसमें दूध नमक, काली मिर्च और ऑरेगैनो दाल कर मिक्स करें।
- इस मिक्सचर के ठंडा होने के बाद गैस बंद कर दें।
- आपकी व्हाइट सॉस बन कर तैयार है।

पास्ता बनाने की विधि

- एक पैन में तेल गर्म कर उसमें सभी सब्जियां डालकर फ्राई करें।
- जो व्हाइट सॉस आपने बनाया है उसमे पास्ता और फ्राइड सब्जियां डालकर मिक्स करें।
- आपका व्हाइट सॉस पास्ता बन कर तैयार है।

Related News