इंटरनेट डेस्क। साबूदाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने की स्पेशल विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आप व्रत में भी ले सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
- डेढ़ कप साबूदाना
- नौ बड़े चम्मच कंडैंस्ड मिल्क
- डेढ़ कप नारियल का दूध
- काजू और बादाम के टुकड़े
- फल सेब, अनार, संतरा, पाइनऐप्पल

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सबसे पहले साबूदाने को पानी में भिगो कर उबालना होगा।
-अब इन्हें छलनी में डालकर ठंडे पानी से धोना होगा।
- इसके बाद कड़ाही में कंडैंस्ड मिल्क और नारियल का दूध गर्म करना होगा।
- इसके बाद इसे साबूदाना डालकर इसे दो मिनट पका लें।
- अब इसमें सभी फल और काजू-बादाम डाल दें।
- इस प्रकार से साबूदाना फ्रूट बाउल बन जाता है।

PC: udnews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News