इंटरनेट डेस्क। पराठा कई प्रकार से बनाया जा सकता है। आज हम आपको सोया-दाल पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
मूंग दाल - एक कप
सोया चंक्स - एक कप
घी - चार बड़े चम्मच
हींग - चुटकीभर
लाल मिर्च पाउडर - दो छोटा चम्मच
आटा - दो कप
हल्दी पाउडर - दो छोटा चम्मच
जीरा - एक छोटा चम्मच
पानी - जरूरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
अजवायन - एक छोटा चम्मच

इस विधि से बना लें: सबसे पहले मूंग दाल और सोया चंक्स पानी में भिगो दें।
- अब एक बर्तन में आटा डालकर इसमें नमक, घी, अजवायन मिलाकर पानी की सहायता से गूंथ लें।
- अब मंूग दाल और सोया चंक्स को पानी से निकालकर ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

- अब एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म कर इसमें हींग, साबुत जीरा चटका लें।
- अब इसमें मूंग दाल और सोया चंक्स का पेस्ट इसमें पका लें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक डाल दें और भूनें।

-अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइया बनाकर इनमें सोया चंक्स और मूंग दाल मिश्रण भर दें।
- अब आप इसके पराठे बेलकर तवे पर सेंक लें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट पराठा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News