इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर लोग घर पर स्पेशल मिठाई बनाने की योजना बना रहे हैं। आज हम आपको इस त्योहार पर मालपुआ रबड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
मालपुआ
दूध - दो किलो
चीनी - तीन सौ ग्राम
केसर - बीस पत्ते
इलायची - दस ग्राम पाउडर
मेवे - बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक कड़ाही में दूध को चीनी डालकर आधा घंटे तक धीमी आंच पर उबाल लें।
- अब इसे इलायची पाउडर और मेवे डालकर गाढ़ा होकर पका लें।
- इसके बाद इसमें केसर के धागे डालकर आंच से उतार लें।
-इसे अब थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
- अब आप इस रबड़ी में मालपुआ डालकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

Related News