इंटरनेट डेस्क। केसर पेड़ा एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है। इसका स्वाद हर कोई लेना चाहता है। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आज हम आपको इसे आसानी से घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री
- एक किलो मावा
- दस बड़े चम्मच चीनी
- थोड़ा सा केसर दूध में भिगोया
- आठ बड़े चम्मच गरम दूध
- जरूरतानुसार देशी घी
- पिस्ता बारीक कटा
- इलायची पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले कड़ाही में मावा डालकर इसे चीनी मिलाकर पका लें।
- इसके बाद मावा में केसर और दूध डालकर चलाते हुए पका लें।
अब इसमें इलायची पाउडर मिलाकर आंच से उतार लें।
- अब इस मिश्रण से आप हाथों से छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
-इनके ऊपर पिस्ता लगा लें।
-अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News