इंटरनेट डेस्क। खसखस हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये दिमाग की सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। आज हम आपको इसका स्वादिष्ट हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
खसखस - 200 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
दूध - 2 कप
घी - 1 कप
बादाम कटे - 2 टेबल स्पून
काजू कटे - 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 2 टी स्पून

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले खसखस रातभर के लिए पानी में भिगो दें।
- अब इसे मिक्सी की मदद से बारीक पीस लें।
- अब एक कड़ाही में घी गर्म कर इसमें खसखस को भूनें।
- इसके बाद इसमें दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकने दें।
- खसखस का हलवा घी छोडऩे लगे तो इसमें काजू, बादाम और इलायची पाउडर मिला लें।
-इस प्रकार से आपका खसखस का हलवा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News