इंटरनेट डेस्क। मठरी का स्वाद हर कोई लेना चाहता है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको घर पर ही कसूरी मैथी की स्वादिष्ट मठरी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद सभी को पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
- दस कप मैदा
- दो कप सूजी
- गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार
- तलने के लिए तेल
- दो टीस्पून अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- बीस टीस्पून चम्मच कसूरी मेथी
- दस टेबलस्पून घी

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, कसूरी मेथी और घी को अच्छे से मिला लें।
- अब गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंद लें।
- आधे घंटे के बाद आटे को फिर से अच्छी तरह गूंथ कर छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- अब आप इन्हें मठरी का आकार देकर कांटे वाले चम्मच से छेद कर दें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म कर इन्हें डीफ फ्राई कर लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट मठरियां बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News